फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) राजेपुर थाना क्षेत्र के भरखा गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीपाल की इंजेक्शन लगवाने के कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, श्रीपाल पुत्र स्वर्गीय हीरालाल बीमार चल रहे थे। उन्होंने भरखा चौराहे स्थित एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाया था। घर लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।राजेपुर थाने के दरोगा अरविंद अवस्थी ने बताया कि श्रीपाल बीमार चल रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लगवाने के बाद ग्रामीण की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



