एमएलसी चुनाव: अंतिम दिन सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने झोंकी ताकत

0
28

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान से एक दिन पहले सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने चुनाव के अंतिम दिन संपर्क अभियान में सक्रियता दिखाई।सदर विधायक ने शिक्षक एमएलसी पद के भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी और स्नातक एमएलसी पद के प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह गुरुजी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की गई। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इसके मद्देनजर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थकों और भाजपा नेताओं ने मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]