फालोअप: विपिन की प्रेमिका के परिजनों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा

0
119

फर्रुखाबाद: बीते 3 दिसम्बर 2016 को शहर कोतवाली क्षेत्र के डीपीवीपी इंटर कालेज के निकट विपिन प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति निवासी बीबी जई आवास विकास कालोनी सदर बाजार शाहजंहापुर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी| परिजनों ने विपिन की प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगायी है| एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिये है|

[adrotate banner="3"]

मृतक के भाई कैलाश चन्द्र ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि विपिन बीते 2 दिसम्बर को घर से निकला था| 3 को उसके पास शहर कोतवाली पुलिस का फोन गया कि विपिन की मौत हो गयी है| कैलाश ने आरोप लगाया की शहर कोतवाली के तलैया मोहल्ला निवासीविपिन की प्रेमिका के परिजनो ने योजना बनाकर ही उसकी हत्या की है| विपिन बरेली के एक अस्पताल में काम करता था| एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिये है|

कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]