पूर्व मंत्री व बसपा के चारों प्रत्याशीयों पर आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा

0
122

फर्रुखाबाद: धारा 144 के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री व अमृतपुर विधायक नरेन्द्र सिंह यादव व बसपा के चारो प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है |

[adrotate banner="3"]

बीते शुक्रवार को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने अपने समर्थको के साथ आकर नामांकन किया था| तभी उनके समर्थको ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जमकर नारेबाजी कर दी थी| इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा उर्फ बंटी, सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उमर खां, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जैमिनी राजपूत और कायमगंज के प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम ने भी जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किया था।

लेकिन जुलूस निकालने की अनुमति इन लोगों ने नहीं ली थी। इसे धारा 144 के साथ-साथ आचार संहिता का उल्लंघन भी माना गया है। फतेहगढ़ कोतवाली के उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने पांचों प्रत्याशियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

[adrotate banner="2"]