फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मृतक ऑटो चालक के परिजनों की तलाश में गुजरात रेलवे पुलिस पंहुची| पुलिस नें उसकी तलाश की लेकिन पता नही चला|
बीते 29 सितंबर को अहमदाबाद गुजरात रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना में 42 वर्षीय किशन मोहन राजपूत घायल हो गये उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान किशन की मौत हो गई| मृतक का शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखा है, रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल भरत भाई, कांस्टेबल मोहन भाई थाना राजेपुर आए उन्होंने बताया मृतक ने पिता ऑटो चालक कृष्ण मोहन राजपूत निवासी हरिपुरा जनपद फर्रुखाबाद बताया था,अभी तक उनकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



