मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप

0
26

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव इमादपुर पमाराम निवासी आसाराम पुत्र तुलसीदास ने अपने बड़े भाई वीरेंद्र पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में आसाराम के हाथ में चोट आई। पीड़ित ने घटना को लेकर राजेपुर थाने में तहरीर दी।आसाराम का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने थाने में तैनात सिपाही मुकेश पर आरोपी को पकड़ने के नाम पर उससे दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।रुपये मांगने की बात से परेशान आसाराम ने थाने के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी लिया और कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। राजेपुर सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने उसका उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार युवक ने कोई जहरीला पदार्थ पीने की बात बताई थी। उपचार के बाद परिजन आसाराम को अपने साथ घर ले गए। मामले में पुलिसकर्मी पर लगाए गए रुपये मांगने के आरोप गंभीर हैं। हालांकि आरोपों की पुलिस स्तर से जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]