मानदेय पर होगा अंशकालिक प्रशिक्षकों का चयन

0
140

फर्रुखाबाद: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वर्ष 2017-18 के प्रशिक्षण शिविरों के संचालन हेतु अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों को रखने के लिए चयन व ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

जिला क्रीड़ाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 16 मार्च को भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, मेजपाल, तलवार बाजी, 17 मार्च को लान टेनिस, ऐथिलेटिक्स हाकी, 20 मार्च को जीडो, बालीवाल, जिम्नास्टिक, फुटवाल, तैराकी, क्रिकेट, तीरनदाजी चयन व ट्रायल होगा। 21 मार्च को बाक्सिंग, टेबिल टेनिस, बैडमिन्टन, हैन्डबाल, बास्केटवाल, कबड्डी, खोखो के अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों का चयन व ट्रायल किया जायेगा। आवेदन कर्ता 1 मार्च तक क्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय स्टेडियम फतेहगढ़ में अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

[adrotate banner="2"]