माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए जल्द शुरू होगी बस सेवा

0
25

कानपुर: जिले के यात्रियों को अब डग्गामार वाहनों और ट्रेनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। परिवहन निगम माती डिपो से फर्रुखाबाद के लिए जल्द ही नई बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। बस संचालन के लिए मार्ग का सर्वे पूरा कर लिया गया है और चालक-परिचालकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।झांसी-कानपुर हाईवे स्थित माती डिपो से वर्तमान में झांसी, कानपुर, लखनऊ, जालौन, हमीरपुर, औरैया, इटावा सहित कई जिलों के लिए बसों का संचालन होता है। फर्रुखाबाद के लिए सीधे बस सेवा नहीं होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। कई यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था, जबकि ट्रेन से यात्रा करने वालों को पहले कानपुर पहुंचना पड़ता था।अकबरपुर और रूरा होते हुए पहुंचेगी बसपरिवहन निगम द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार माती डिपो से बस अकबरपुर और रूरा होते हुए मिंडाकुआं से रसूलाबाद पहुंचेगी। इसके बाद बस फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगी। इस मार्ग का सर्वे पूरा कर लिया गया है और इसी के आधार पर बस संचालन की तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।नई बस सेवा शुरू होने से फर्रुखाबाद के अलावा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा परिवहन साधन उपलब्ध होगा। इससे उन्हें डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहने और ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे शहर जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।चालक-परिचालकों की तैनाती की तैयारीबस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एआरएम मोहम्मद अशफाक के अनुसार फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी की जा रही है। मार्ग का सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द ही बस का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे जिले के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]