फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नटराज भवन, कुचिया में ललन पिया हाजी विलायत अली संगीत अकादमी की मासिक बैठक के अंतर्गत ‘पांचाल संगीत संध्या’ की सावन विशेष संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संजय गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर
किया। इसके बाद कलाकारों ने गायन, नृत्य, समूहगान और वादन की विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में शिवी पांडेय ने नृत्य, शानवी ने भजन गायन और शिवानी कटियार ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद कलाकारों ने सावन गीत एवं राग खमाज पर आधारित समूहगान प्रस्तुत किया। हर्षिखा, मिष्ठी मुखर्जी, अंजली श्रीवास्तव और काव्या चतुर्वेदी ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में रंग भर
दिया।संगीत संध्या में आशीष शुक्ला ने राग आधारित गायन, तनिषा शर्मा ने नृत्य तथा आस्तिकी मिश्रा ने गायन प्रस्तुत किया। अभिनव ने एकल तबला वादन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रियांशु भारद्वाज एवं कौशल मौर्य के गायन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।हारमोनियम पर आकर्ष शुक्ला और तबले पर अमन मिश्रा ने संगत की। कार्यक्रम में गौरव मिश्रा, अमित सक्सेना, सुरेंद्र पांडेय, आशीष शुक्ला, आयुष शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक आकर्ष शुक्ला ने सभी कलाकारों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
पांचाल संगीत संध्या में कलाकारों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



