महिला की गला काटकर हत्या करनें में देवर-जेठ सहित पांच के खिलाफ मुकदमा

0
149

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर शाम गला काटकर महिला को सरे शाम मौत के घाट उतार दिया गया था| पुलिस नें मृतका के पति की तहरीर पर उसके देवर-जेठ सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस नें एक आरोपी को मौके पर ही आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल बीती रात कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र ग्राम राजा नगला (रम्पुरा) निवासी 40 वर्षीय अंजू पत्नी रामपाल यादव की गला काटकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| वहीं मृतका के पति रामपाल यादव की तहरीर पर उसके जेठ द्र्गपाल यादव उर्फ राकेश व देवर सोनपाल उर्फ रवेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह, संजय उर्फ बबलू पुत्र रामसनेही, विक्की पुत्र देश दीपक, पिंटू पुत्र महेश्वर निवासी राजा नगला के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें आलाकत्ल (तरबूज काटने का चाक़ू) मौके से बरामद कर लिया| जाँच प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को दी गयी है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]