गेंहू खरीद में हेराफेरी करनें में विपणन निरीक्षक के खिलाफ होगी एफआईआर

0
137

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गेंहू खरीद में गड़बड़ी मिलने पर जिलाधिकारी नें विपणन निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिये| उन्हें कहा गेंहू खरीद केंद्र पर अनियमितता पायी गयी तो इसी तरह कड़ी कार्यवाही जायेगी|
जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार नें गेंहू खरीद केंद्र हॉटगोदाम मोहम्मदाबाद में विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा बिचौलियों से गेहॅू किसानों के नाम पर गेहॅू क्रय किया जा रहा है, बिचौलिया गेहॅू लाता है तथा किसानों के खाते के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर लेता है। केन्द्र प्रभारी द्वारा आनलाइन टोकन तिथि के आधार पर किसानों से गेहूॅ क्रय नहीं कर शासनादेश का भी उल्लंघन किया गया है।
जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक को विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार के विरूद्ध गेहॅू खरीद में हेरा फेरी एवं शासनादेश का उल्लंघन में तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने के साथ—साथ् विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]