महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का सैलाव,भगदड़ मामले में आज मुख्य सचिव व डीजीपी करेंगे मीटिंग

0
424

महाकुम्भनगर:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के अवसर पर संगम तट पर भगदड़ की घटना के बाद प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है।सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार आज महाकुंभ नगर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।
इसके साथ ही वे मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे जिसमें आगे की व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।दोनों वरिष्ठ अधिकारी हेलीकॉप्टर से डीपीएस मैदान पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा संगम तट स्थित भगदड़ स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे महाकुंभ में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र हो अथवा प्रयागराज से बाहर के मार्ग हों, यातायात कहीं भी नहीं रुकना चाहिए।एक-एक श्रद्धालु को उनके गंतव्य तक पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है। स्टेशनों तथा उसके बाहर ज्यादा भीड़ इकट्ठा न होने पाए।ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों और बसों का संचालन किया जाए।प्रयागराज की ओर आने वाले हर मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाएं। होल्डिंग एरिया में भोजन, पेयजल के पर्याप्त प्रबंध हों।किसी भी श्रद्धालु को किसी भी तरह की किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े,श्रद्धालु को विधिवत संगम स्नान और पूजा अर्चना कराना हमारी प्रमुख जिम्मेदारी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]