लखनऊ:उत्तर प्रदेश में अक बार फिर ठंड के वापसी होने की सम्भावंबा जताई जा रही है। बीते दिनों ठंड से मिली राहत और गर्मी का अहसास होने पर प्रदेशवासियों को लगा था कि अब ठंड खत्म हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। बदलती मौसमी गतिविधियों के चलते प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर वापसी की। सुबह और रात के दौरान यूपी के लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।


प्रदेश का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के साथ छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। वही पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 और 2 फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार है।इस बाच कोहरा और घने बादल का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार जताएं हैं। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम साफ रह सकता है।
इसके साथ ही दो, तीन और चार फरवरी को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,झमाझम बारिश की आशंका
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



