भूखे पेट अग्निपीड़ितों को मिला भोजन

0
131

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम सीड़े चकरपुर में बीते दिन भीषण आग लगने से तकरीबन एक दर्जन परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह से जल गयी थी। मंगलवार को अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अग्निपीड़ितों को आवश्यक सामिग्री उपलब्ध करायी।

[adrotate banner="3"]

विधायक सुशील शाक्य, जिला पंचायत सदस्य विजय सोमवंशी के साथ सीड़े चकरपुर पहुंचे और भूखे पेट बैठे अग्निपीड़ितों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी। जिसमें 10 किलो गेहूं, 10 किलो चावल, 3 लीटर मिट्टी का तेल, 50 किलो आलू, हरी सब्जी के साथ ही साथ पोलीथिन उपलब्ध करा दी। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तैयार हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत भी मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]