भीषण गर्मी में बेकार साबित हो रहे पंखा कूलर

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुबह से ही आसमान से निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। गर्मी में घर से बाहर निकले लोग थोड़ी देर में ही पसीने से तरबतर होकर व्याकुल हो गए। राहगीर भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल दिखे। वे पानी की तलाश में भटकते नजर आए।
भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। लोग एक-एक कमरें में कई-कई पंखे लगाये हुए है| दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मुख्य बाजारों में कम लोग ही पहुंचते हैं। गर्मी बढ़ने के बावजूद पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की जो व्यवस्था की है वह नाकाफी है। राहगीर व मुसाफिरों को गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सूरज की तपिश से घरों की दीवारें व छत गर्म हो जाती हैं। इससे पंखा और कूलर की हवाएं भी गर्म निकलने लगती है। पंखा, कूलर भी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम हैं। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक प्याऊ लगाने की सुधि नहीं ली। जिससे राहगीरों को पानी पीने के लिए दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल के द्वारा लगाये गये ठंडे पानी के प्याऊ लोगों को कुछ राहत जरुर दे रहें है|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]