भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बाल-बाल बचे परिजन

0
21

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पूर्वी में मंगलवार को एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद परिजन बाल-बाल बच गए। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित 70 वर्षीय अमर सिंह ने बताया कि वह पत्नी, तीन बेटियों और भाई के साथ लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहे थे। उनके अनुसार पूर्व प्रधान सावरेन के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कराया गया था। सूची में नाम आने के बाद भी बाद में नाम हटा दिया गया, जिससे उन्हें आवास का लाभ नहीं मिल सका। अमर सिंह का कहना है कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस समेत कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब मकान गिरने के बाद परिवार की मुश्किल और बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से जांच कर पात्रता के आधार पर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।आवास आवंटन में अनियमितता के आरोपग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ अपेक्षाकृत संपन्न लोगों को भी आवास योजना का लाभ मिला है। कुछ ग्रामीणों ने सरकारी कर्मचारियों पर अवैध धन लेने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]