रामगंगा पुल पर मरम्मत से एक किलोमीटर जाम

0
15

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाईवे पर रामगंगा पुल के ज्वाइंट की मरम्मत का काम शुरू होने से मंगलवार को यातायात प्रभावित रहा। मरम्मत के चलते पुल पर वाहनों को एक तरफ से निकाला जा रहा है, जबकि दूसरी ओर रोक दिया जाता है। इससे डाबरी की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है।जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बड़े वाहनों के पहुंचने पर स्थिति और बिगड़ जाती है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुल के पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो बारी-बारी से दोनों ओर के वाहनों को निकाल रहे हैं।बताया गया कि पुल के ज्वाइंट की मरम्मत का काम करीब एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। ऐसे में इस दौरान वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]