महा सफाई अभियान में सफाई कर्मियों का सम्मान

0
19

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे 157 घंटे महा सफाई अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को माला, शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ भारत के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है।इस मौके पर जिला मंत्री शिवमोहन गौड़, मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, रामप्रकाश राठौर, रामदत्त गौतम, सांसद प्रतिनिधि राजेश वाथम, युवा मोर्चा जिला मंत्री अभय राठौर और चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। राजेश कुमारी, शिमला देवी, अरुणा देवी, सुशीला देवी, पुष्पा देवी, प्रीति देवी और ऊषा देवी समेत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]