ब्रेकिंग: डीएम कार्यालय के सामने खड़ा ट्रेक्टर चोरी

0
225

chorफर्रुखाबाद: चोरो के इरादे कितने मजबूत है यह आज की घटना से साफ हो गया| उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर खड़ा ट्रेक्टर चोरी हो गया| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छक्का नाजर कुंचा निवासी अनुराग पुत्र श्री निवास का ट्रेक्टर राजू पुत्र श्याम बाबू निवासी जैतपुर जहानगंज सिबिल लाइण से खाद उतार कर वापस लौटा उसने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपना ट्रेक्टर ट्राली खड़ा कर दिया| और अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट चला गया| कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो ट्रेक्टर गायब था| जिससे उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी| घटना की सूचना पुलिस को होने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया कई थानों के फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चला दिया है|

[adrotate banner="2"]