फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बस हादसे के बाद पिता ने अपने मासूम बेटे की जान बचाने खातिर बस का शीशा सिर पटककर तोड़ा और अपनी और बेटे की जान बचायी| गंभीर रूप से घायल पिता का उपचार चल रहा है|
थाना कमालगंज के ग्राम उगरापुर निवासी छम्मी लाल जयपुर में सिलाई का कार्य करता है |बीते दिन वह भी रजीपुर से विमल बस सर्विस की बस में सबार हुआ| उसके साथ उसका 8 वर्षीय पुत्र सौरभ भी था| हादसे की दिल दहला देनें वाली कहानी बता रहा सौरभ डरा हुआ है| उसने जेएनआई टीम को बताया कि अचानक तेज आबाज के साथ बस की टक्कर हुई और बस में अँधेरा छा गया| बस में भीतर चीखपुकार मच गयी|
अचानक बस में भीतर धूंआ भरने लगा और आग लग गयी| उसके पिता छम्मी लाल नें पहले बस की खिड़की के शीशे में हाथ मारे जब शीशा नही टूटा तो अपना सिर कई बार शीशे में मारा जिससे शीशा टूट गया और पिता लहुलुहान हो गये| उन्होंने सौरभ को नीचे लटकाया और उसी खिड़की से खुद भी बाहर निकले| सौरभ सकुशल घर आ गया लेकिन उसके पिता का तिर्वा में इलाज चल रहा है|
बेटे की जान बचाने की खातिर सिर पटककर तोड़ा खिड़की का शीशा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


