बेघर महिला के पक्ष में गुलाबी गैंग ने कोतवाली घेरी

0
146

फर्रुखाबाद: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गॉव अताईपुर निवासी पीड़ित मॉ बेटी को न्याय दिलाने के लिये रविवार को गुलाबी गैंग ने कोतवाली में पहुच कर जमकर नारेबाजी की,  पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दे कर अपनी बला टाल दी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि कायमगंज के गॉव अताईपुर निवासी सोबरन सिंह ने अपने पुत्रों अतरसिंह, बबलू के साथ मिल कर अपनी पत्नी  नन्ही देवी व पुत्री संगीता को एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दोनो पीड़ितों के पक्ष में रविवार को गुलाबी गैंग की कमान्डर अंजली यादव, सरला पाण्डे, पुष्पा देवी, सीता, रचना, चन्द्रप्रभा, रानी, सुशमा, शकुन्तला देवी, मुन्नी देवी, शारदा व धनदेवी के साथ कोतवाली पहुचीं और वहां जमकर नारेबाजी की और पीड़ित नन्ही देवी के विषय में प्रभारी निरीक्षक बिजयबहादुर सिंह से बात की। लिखित प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि महिला के पति ने अपने पुत्र अतर, सिंह बबलू व जयचन्द्र में जमीन जायजाद का बटवारा कर दिया, उसके एक सप्ताह बाद मॉबेटी को मार पीट कर घर से निकाल दिया। इनके पास जीवन यापन करने का कोई साधन नही बचा है। पीड़ित महिला नन्हीदेवी ने बताया कि मैने इस सम्बन्ध में पुलिस से भी शिकायत की थी, जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की तो , पुलिस अधिक्षक व उपजिलाधिकारी को भी प्रार्थनापत्र दिया, पर किसी ने भी मुझे न्याय नही दिलाया। प्रभारी निरीक्षक ने दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

[adrotate banner="2"]