रिटायर्ड कर्मचारियों को पुलिस की मदद करने की हिदायत

0
112

फर्रुखाबाद: सेवा निवृत पुलिस पेंशनर्स कर्मचारियों को आज हिदायत दी गयी कि वह पूर्व की तरह अब भी पुलिस की मदद करें|

[adrotate banner="3"]

फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित सभागार में सेवा निवृत पुलिस पेंशनरों की समस्याओं के लिए उनकी बैठक बुलाई गयी थी| पुलिस कर्मचारियों ने शस्त्र लायेसेंस दिए जाने की मांग की| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने कार्रवाई किये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोग पहले वर्दी में पुलिस की मदद करते थे अब बिना वर्दी के भी पुलिस की मदद करें|

पुलिस कप्तान श्री सागर ने सेवा निवृत पुलिस कर्मियों से कहा कि आप लोग अडोस-पड़ोस में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे और कोई भी गलत आदमी नजर में आये तो उसकी पुलिस को सूचना दे| उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए कर्मचारियों को सुबह टहलने तथा व्यायाम करने की भी सलाह दी|

पुलिस अधीक्षक ने सभ्रांत व्यक्तियों की बैठक में उनको भी पुलिस की मदद करने को कहा| बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, पूर्व आईजी भारत सिंह यादव, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]