बीजेपी किसान विरोधी सरकार: शिवपाल

0
180

फर्रुखाबाद:(कंपिल) चेयरमैंन के पिता की पुन्यतिथि में आये सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी को किसान विरोधी बताया| उन्होंने कहा की किसान को ना आलू का शी मूल्य मिल रहा है और ना गन्ने का भुगतान|

[adrotate banner="3"]

कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव के गांव कमलाईपुर में पंहुचे पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ उनके पिता पहलवान दफेदार सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया| इस दौरान उन्होंने मंच से कहा कि दफेदार सिंह की पहलवानी हमेशा याद रहेगी| उन्होंने सीधे-सीधे बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि वर्तमान की योगी सरकार ने किसानो का कोई भला नही किया| किसान परेशान है| किसान का आलू सड़क पर फेंका जा रहा है और गन्ना किसान को उसका भुगतान समय पर नही मिल पा रहा है| खेत में पानी भरने के लिये यदि किसान जरा भी प्रयास करता है तो उस पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हो जाता है| जबकि सपा की सरकार ने किसानो को सिचाई के लिये नहरों का निर्माण कराया था|

इस दौरान उदयपाल सिंह यादव कंपिल चेयरमैन, कमालगंज व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, नरेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक जीनत खान पटियाली ,नाशी खान, पूर्व विधायक इजहार आलम खान ,डॉ जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव जिला पंचायत सदस्य, नीलेश यादव जिला पंचायत सदस्य, किशनपाल सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य रीतेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]