दलित महिलाओं को घर में घुसकर पीटा, कोतवाली में धक्का-मुक्की

0
141

फर्रुखाबाद: घर के बाहर खड़े होकर महिलाओं के साथ अभद्रता करने का विरोध करने पर दबंगो ने महिलाओ को घर में घुसकर पीट दिया| जिसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया| लेकिन बाद में कोतवाली में जमकर नोक-झोंक हो गयी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी नन्ही देवी पत्नी संतोष दिवाकर, रमला देवी पत्नी नरेश दिवाकर, सरला देवी पत्नी विजय चौरसिया ,शीलादेवी पत्नी रामबाबू दिवाकर ने गम्भीर आरोप लगाये है| जिसमे कहा है कि उनके घर के पास ही कुलदीप गुप्ता की परचून की दुकान है| जिस पर नदीम पुत्र शकील, आसिफ पुत्र राशिद, तालिबी पुत्र राशिद खड़े होकर अभद्रता कर रहे थे|

[adrotate banner="3"]

जब इसका विरोध महिला के साथ ही साथ लकी शर्मा पुत्र महेश चन्द्र, शिवा दिवाकर पुत्र नरेश दिवाकर ने किया तो उनके घर में दबंगो ने घुसकर मारपीट कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में ले कोतवाली ले आयी| जंहा महिलायों के समर्थन में हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नंदी सेना के विक्रांत अवस्थी, गुडू पंडित, अंकित तिवारी,आदि लोग आ गये| वही विरोधी पक्ष से असमल कुरैशी अपने समर्थको के साथ पंहुचे| जंहा दोनों पक्षों में कार्यवाहक घुमना चौकी इंचार्ज दया महेश के सामने जमकर धक्का-मुक्की हो गयी | विवाद बढ़ता देख भारी पुलिस बल कोतवाली आ गया| पुलिस फ्लेग मार्च कर रही है| वही आरोपीयों का कहना है कि वह लोग निकल रहे थे| तभी दूसरे पक्ष ने उनके साथ मारपीट की| उन्होंने कोई अश्लीलता नही की| आरोप गलत है| घटना के संबध में रमला देवी ने तहरीर दी| जिसमे उसने अपने पुत्र शिवा व् लवी को भी मारपीट में जख्मी बताया है| वही विवाद बढने से दहशत में दुकानें बंद हो गयी|
घटना की सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ शरद चन्द्र शर्मा आदि कोतवाली पंहुचे| एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी| अभी पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="2"]