बीएसए कार्यालय के बाहर “प्रेरणा एप” से सेल्फी का विरोध

0
188

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन कर प्रेरणा एप में सेल्फी का विरोध कर नारेबाजी की गई। जिसके बाद ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया।

[adrotate banner="3"]

धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि प्रेरणा एप का विरोध प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर किया गया है। जिसमे 12 सूत्रीय मांगें रखी गयी है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रेरणा एप में सेल्फी किसी कीमत पर मंजूर नही होगी।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि 13 सितम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। इस दौरान जिला संयोजक विजय बहादुर यादव, सहसंयोजक राज किशोर शुक्ला आदि रहे।

[adrotate banner="2"]