गणपति विसर्जन यात्रा में सड़क पर दिखा आस्था का कुम्भ

0
219

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नगर के एक गेस्ट हॉउस में विराजे गणपति की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को गाजे-बाजे के संग किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया.’,’अगले बरस तू जल्दी आ.’के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। वही विसर्जन में ऐतिहासिक भीड़ से सड़क पर पैर रखने की जगह नही थी| कई किलोमीटर तक लम्बी लाइन देखी गयी| महिलाओं नें भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|
गुरुवार को हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के लिए जुलूस संग निकली।  फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे| गणेश भक्तों ने अबीर गुलाल के साथ गणपति बप्पा मोरया अगली बरस तू जल्दी आ आदि जयकारे लगाकर एक दूसरे को भक्ति में सराबोर कर दिया। रास्ते भर प्रसाद वितरित
विसर्जन यात्रा में सैकड़ो गाड़ियों का काफिला और लाखों में भीड़ देख पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले रहे| पांचाल घाट पर प्रतिमा का विसर्जन हो जाने के बाद पुलिस व जिला प्रशासन नें राहत की साँस ली|  भोजपुर विधायक नागेन्द्र राठौर आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]