तलाक देनें में पति सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

0
118

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उसे तलाक देकर घर से बेघर करने के मामले में पुलिस नें आखिर पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम जहाँगीरपुर निवासी मुश्तकीम की पुत्री नजराना बेगम नें पुलिस को तहरीर दी| की उसके ससुराल में पति मेराज आलम निवासी मो० इस्लाम नगर सौरिख कन्नौज उसे बाइक व जेबरात  लिए प्रताड़ित करते थे| 12 जुलाई को इस सम्बन्ध में पंचायत भी बुलाई गयी थी| जिसमे उसे तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया| घटना के सम्बन्ध में बीते दिन पीडिता के पिता ने एसपी डॉ०
अनिल मिश्रा से शिकायत की थी| जिसके बाद गुरुवार को थाना पुलिस नें नजराना के पति  मेराज आलम, सास आकिला, जेठानी रीना, जेठ तनवीर व नन्द कमर जंहा कैसर के खिलाफ 498-ए, 504, 506, के साथ ही मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार की सुरक्षा) अध्यादेश 2018 (4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| जल्द अग्रिम कार्यवाही भी होगी| पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]