बार एसोसिएशन के कलेक्ट्रेट में हंगामा करते ही एआरटीओ में पीएसी तैनात

0
159

फर्रुखाबाद: जिला बार एसोसिएशन के द्वारा जारी की गई अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए पहले दिन अधिवक्ताओं ने एआरटीओ और पीटीओ पर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की भनक लगते ही एआरटीओ कार्यालय में पीएसी लगा दी गयी।

[adrotate banner="3"]

बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया के नेतृत्व में आम सभा की एक बैठक बार एसोसिएशन सभागार में हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि पीटीओ वीके आनन्द और सहायक सम्भागीय परिवहन  अधिकारी सुधेश तिवारी का गैर जनपद तबादले के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जिलाधिकारी मोनिका रानी को दी गयी भ्रष्टाचार की शिकायत पर भी कार्यवाही की मांग की। बार एसोसिएशन ने कहा कि जब तक मांगो पर विचार नही किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

अधिवक्ताओं ने सभी पटलों पर जाकर कार्य बंद कराया। इसके साथ ही जिलाधिकारी के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर भी नारेबाजी की।  अधिवक्ताओं को उग्र देखकर एआरटीओ कार्यालय में पीएसी की एक टुकड़ी तैनात कर दी गयी। बार जिला महासचिव संजीब पारिया ने बताया कि जब तक मांगो पर कार्यवाही नही होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

[adrotate banner="2"]