अजगर ने बकरा और ग्रामीणों ने अजगर को उतारा मौत के घाट

0
166

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)  झाड़ियों में बैठे विशालकाय अजगर ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। मामले की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने अजगर को पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला। अजगर  के शव को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्वामी नगला निवासी शिशुपाल का पुत्र अपनी बकरियों को गांव के ही निकट झाड़ियों में चरा रहा था। अचानक झाड़ियों में बात लगाए बैठे विशालकाय अजगर ने उनमें से एक बकरे को पकड़ लिया और उस पर अपना शिकंजा कस के मौत के घाट उतार दिया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए ग्रामीणों ने अजगर को भी पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला।  सूचना मिलने के बाद डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस की सूचना पर वन निरीक्षक सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अजगर के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

[adrotate banner="2"]