बारात में खड़े वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

0
90

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के भरका पट्टी गांव में एक बारात के दौरान हुए सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कायमगंज क्षेत्र के गांव जयोनी निवासी आदेश पुत्र शन्तराम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता 19 जून को राजेपुर क्षेत्र के भरका पट्टी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान वह सड़क किनारे खड़े थे। आरोप है कि इसी बीच तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]