होटल से लौट रहे युवक पर फायरिंग और मारपीट, पांच नामजद समेत 5-6 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

0
402

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र में होटल से खाना खाकर घर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में पल्ला जटवारा निवासी उत्कर्ष मिश्रा उर्फ भूरा ने बताया कि 20 जून की रात करीब 11 बजे वह नारायण होटल से खाना खाकर अपने घर वापस जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में बागकूंचा निवासी अमन मिश्रा, शिवम मिश्रा, देव मिश्रा, अर्पित मिश्रा और सुशील मिश्रा अपने 5-6 अज्ञात साथियों के साथ मिल गए। सभी लोग शराब के नशे में थे और सड़क पर रोककर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे निकाल लिए और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पीड़ित के अनुसार उसने बचने का प्रयास किया, जिससे गोली उसे नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट की, जिसमें उसके कान में चोट आई और सुनने में दिक्कत होने लगी। घटना के दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कल्पेश चौधरी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रेलवे रोड़ चौकी प्रभारी कल्पेश चौधरी नें बताया की मामले में जाँच की जा रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होंगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]