बाइक शोरूम की चोरी में हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

0
116

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद): बाते 16 अगस्त को हांडा बाइक शोरूम से हुई चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया| पुलिस में मामले में तीन आरोपियों को इंवर्टर व बैट्री सहित गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="3"]

थानाध्यक्षरविन्द्र नाथ यादव ने घटना का खुलासा करते हुये कहा कि जनपद कासगंज पटियाली के मोहल्ला गढ़ी निवासी मनोज कुमार, अरमान निवासी काशीराम कॉलोनी पटियाली को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजीम निवासी मोहल्ला गढ़ी के घर से गिरफ्तार किया| जबकि दो आरोपी भूरा व जाबिर मौके से फरार हो गये| उनके पास एक बैटरा, एक इनवर्टर, चार बैटरी, ई रिक्शा व एक आला नकब भी बरामद किया है। हिस्ट्रीशीटर अजीम के खिलाफ अकेले थाना शमसाबाद में लगभग एक दर्जन चोरी व अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज है| घटना की रिपोर्ट शोरूम के मालिक खुशहाल मियां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करायी थी।

[adrotate banner="2"]