बसपा में अटका टिकट का फैसला, प्रतिभा अंसारी ने पर्चा खरीदा

0
91

फर्रुखाबाद: बहुजन सभाजवादी पार्टी में नगर पालिका चुनाव के लिये प्रत्याशी का फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। निवर्तमान अध्यक्ष व पार्टी एमएलसी मनोज अग्रवाल की पत्नी वत्सला अग्रवाल की मजबूत दावेदारी के बावजूद खांटी बसपाई यूनुस अंसारी की पत्नी प्रतिभा अंसारी की दावेदारी ने पार्टी हाईकमान को उलझन में डाल रखा है। इस बीच यूनुस अंसारी ने अपनी पत्नी के नाम पर पर्चा खरीद लिया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष व पार्टी एमएलसी की पत्नी होने के नाते वत्सला अग्रवाल बसपा से टिकट की दौड़ में आगे चल रहीं थी। परंतु इसी बीच खांटी बसपाई यूनुस अंसारी द्वारा पार्टी में अपनी पुरानी निष्ठा व वोट बैंक की गणित के आधार पर अपनी पत्नी के पक्ष में जो आंकड़ों की गणित पेश की है, उससे पार्टी हाईकमान भी पसोपेश में है। विगत चार दिनों से आवेदन रखे पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर अभी तक टिकट की घोषणा नहीं कर पाये है। पार्टी की इसी कशमकश के बीच गुरुवार को यूनुस अंसारी ने अपनी पत्नी प्रतिभा अंसारी के नाम पर नामांकन पत्र खरीद लिया है। उनके पर्चा खरीदने के साथ ही पार्टी के भीतर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। श्री अंसारी से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने फिलहाल अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया।

[adrotate banner="2"]