बाजार बंदी के दौरान सपाई व भाजपाइयों में नोकझोंक

0
93

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में सत्ता की हनक साफ देखी गयी। महंगाई व पेट्रोल मूल्य वृद्वि के विरोध में बाजार बंदी के दौरान जब सपा व भाजपा के कार्यकर्ता नेहरू रोड पर आमने सामने हुए तो दोनो में नोकझोंक हो गयी।

[adrotate banner="3"]

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के समर्थकों का जुलूस घुमना बाजार की ओर से चौकी की तरफ जा रहा था तो वहीं कमल टाकीज के समीप बाजार बंदी करने उतरे भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। तभी सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजाहिद अंसारी व भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हाफिज पुत्तन मियां में नोकझोंक हो गयी। मुजाहिद अंसारी ने भाजपाइयों की ओर इशारा करते हुए कहा कि क्या थक गये हो। इस पर तपाक से हाफिज पुत्तन मियां ने अपना झण्डा तानकर खड़े हो गये। इस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जल्दी से आगे बढ़ते हुए मुजाहिद अंसारी व हाफिज पुत्तन मियां को रोका। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। नही ंतो भाजपा व सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ते भिड़ते बच गये।

महंगाई व पेट्रोल मूल्य वृद्वि के विरोध में बाजार बंदी करने एक साथ उतरे भाजपा व सपा कार्यकर्ता व नेताओं के बीच कोई भी अनहोनी की घटना को जिला प्रशासन ने कोई भी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कारगर इंतजाम नहीं किये। सपा कार्यकर्ताओं का हुजुम चौक बाजार में डटा रहा तो थोड़ी दूरी पर भाजपाई भी नारेबाजी करते हुए डटे रहे। वह तो शुक्र रहा कि दोनो तरफ से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

[adrotate banner="2"]