बरामदे में चलती मिली बोर्ड परीक्षा, डीआईओएस से माँगा स्पष्टीकरण

0
174

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण किया| जिसमे डीएम को परीक्षा बरामदे में होती हुई मिली तो उन्होंने डीआईओएस से   जबाब-तलब किया है|
डीएम् नें सोमबार को द्वितीय पाली में कायमगंज के रूपकिशोर इंटर कालेज सिकंदरपुर खास, कृष्णा सहाय राष्ट्रीय इंटर कालेज कम्पिल, कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर में चल रही बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम की रिकार्डिंग ठीक करने के निर्देश दिये|
शुकरुल्लापुर में कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी को बरामदे में परीक्षा होते हुए मिली| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने जिला विधालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है| जिसमे उन्होंने बोर्ड परीक्षा में किन मानकों के आधार पर केंद्र बनायें गये है इसका जबाब-तलब किया है| डीएम की कार्यवाही से हड़कंप मच गया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]