बड़ी खबर : वरिष्ठ चिकित्सक रजनी सरीन का निधन, जनपद में शोक की लहर

0
426

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)रविवार को जनपद को एक बड़ी क्षति हुई है | वरिष्ठ चिकित्सक, भाजपा नेत्री डॉ. रजनी सरीन का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया | उनकी मौत से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी | शहर के लोहाई रोड़ निवासी डॉ. रजनी सरीन काफी लम्बे समय से भाजपा से जुड़ी थीं | समाज सेवा में भी उनकी जगह कोई नही ले सकता है | डॉ. सरीन का जन्म बुन्देलखंड के कालपी कस्बे में हुआ था | साल 1972 में उन्होंने संकल्प लिया की की प्रतिएक रविवार को वह मरीजों को निःशुल्क देखेंगी, उनका सेना के प्रति सम्मान था, सेना के जबान का भी निःशुल्क इलाज करती थीं | साल में कई बार दिव्यांग शिविर भी लगाती थीं, जिससे हजारों दिव्यांगों को लाभ हुआ | उनके सहकर्मी उदय पाल नें बताया की उनकी शव यात्रा सोमवार सुबह 10:30 बजे पांचाल घाट के लिये प्रस्थान करेगी |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]