बच्चो को पढ़ाने की जगह बसपा प्रत्याशी के साथ वोट मांग रहा हेडमास्टर

0
146

फर्रुखाबाद: भोजपुर विधानसभा में कमालगंज ब्लाक के रजीपुर प्राइमरी पाठशाला का हेडमास्टर कृष्ण कुमार बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगता कैमरे में कैद हुआ है| बच्चो को बिना पढ़ाए सरकारी धन लूटने वाले ऐसे कई शिक्षक स्कूल टाइम में ही वोते मांगते देखे जा सकते हैं|

कृष्ण कुमार नाम का ये मास्टर बच्चो को पढ़ाने में यकीन नहीं रखता है| कभी एनपीआरसी बनकर मौज मारता तो कभी भवन प्रभारी बनकर| चुनाव में ये मास्टर राजनीति करता है| बच्चो को बटने वाली किताबो के घपलो से लेकर शिक्षा विभाग के हर घालमेल में हिस्सा लेना इसकी फितरत में है| अब कृष्ण कुमार प्राइमरी पाठशाला रजीपुर का हेडमास्टर है और बच्चो को पढ़ाने की जगह नेतागिरी और फ़ोकट का वेतन मारने का उपक्रम कर रहा है| मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे जब बच्चे स्कूल में थे उस समय अपनी तैनाती से 8 किलोमीटर दूर कमालगंज कस्बे में वोट मांग रहा था|

अब देखने वाली बात ये होगी कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी खुलेआम उड़ रही आचार संहिता के तहत कुछ कारवाही होती है या फिर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के काले कारनामो के साथी इन महाशय को संरक्षण मिलेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]