फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते शुक्रवार की रात जन्मदिन की दातव में कुछ दबंगों नें फायरिंग कर दी थी| जिसके बाद पुलिस नें रविवार को मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया| जबकि दूसरा आरोपी फरार है|
थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर राठौरी निवासी अवधेश सिंह चौहान पुत्र रूद्र प्रताप चौहान पर श्यामवीर सिंह उर्फ लल्लू चौहान पुत्र नरवीर सिंह एवं उदयवीर चौहान उर्फ पप्पू चौहान पुत्र नरवीर सिंह नें फायरिंग कर दी थी|
पुलिस नें 504, 506 व धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| इसके साथ ही आरोपी उदयवीर उर्फ पप्पू चौहान को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| जबकि दुसरे की तलाश चल रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


