प्राइमरी स्कूल से सिलेण्डर वर्तन सहित हजारों की चोरी

0
110

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने दरबाजे का ताला तोड़कर एक गैस सिलेण्डर के अलावा अन्य सामान उड़ा दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मसेनी बीते दिन अपने सही समय पर बंद हो गया था। प्रधानाचार्या रानी रस्तोगी ने बताया कि स्कूल बंद करने के पश्चात हम लोग अपने-अपने घर चले गये। चोरों ने रात में कमरे का दरबाजा तोड़कर उसमें रखा कुकिंग गैस सिलेण्डर, कई भगौने आदि चुरा लिये। इससे पहले चोरों ने कमरे में ही रखी अलमारी को तोड़कर कागजात बिखेर दिये थे। लेकिन उन्हें उसमें सिवाय कागज के और कुछ नहीं मिला तो वह सिलेण्डर भगौने इत्यादि लेकर ही खिसक लिया।

मसेनी के प्रधान मुकेश जाटव ने बताया कि वह इस समय बाहर है। घटना की जानकारी हुई थी। चोरी की सूचना लिखित में घटियाघाट चौकी पर पहुंचा दी।

[adrotate banner="2"]