दो दिन से बिजली न आने व जलभराव से नरक बना नबावगंज

0
149

नबावगंज (फर्रुखाबाद): जनपद के कस्बा नबावगंज के निवासियों की बीते दो दिन से बिजली न आने व नालियों के चोक होने से हुए जलभराव से जिंदगी नरक बन गयी है। मुख्य मार्ग पर अत्यधिक जलभराव से स्कूली बच्चे अपने स्कूलों तक नहीं जा पा रहे हैं। दो दिन से बिजली न आने से जहां एक ओर अंधेरा है वहीं लोग पेयजल से भी जूझ रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

बीते दो दिनों से मोहम्मदाबाद से नबावगंज के लिए आने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट होने से विजली विभाग चकरघिन्नी बना हुआ है। फिर भी अभी तक कस्बा वासियों को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करा पाये हैं। वहीं कस्बे में अत्यधिक जलभराव से लोग अपने घरों से निकलने के लिए तरस रहे हैं। हल्की बरसात में ही नालियां चोक होेने से इतना पानी भर गया है कि स्कूली बच्चे अपने स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
कस्बे के बाईपास मार्ग पर इतना अधिक पानी भर गया है कि वहां से बिना गंदे हुए निकल नहीं सकते। मुख्य मार्ग पर जलभराव से क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण भी जूझ रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस ओर कोई सुधि नहीं ली है।

विद्युत विभाग के जेई दिनेशचन्द्र ने बताया कि मोहम्मदाबाद नबावगंज विद्युत लाइन में कहीं पर फाल्ट है। जिसकी बजह से लाइन नहीं लग पा रही है। अभी तक आधी से अधिक लाइन चेक कर ली गयी है। यदि आज पूरी लाइन चेक नहीं हो पायी तो आज भी कस्बा वासियों को विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।

[adrotate banner="2"]