प्रमोशन को लेकर शिक्षकों का 13 अक्टूवर को विशाल धरना प्रदर्शन

0
123

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा अधिकारियों की हठ धर्मिता के चलते प्रमोशन न करने पर शिक्षकों के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर 13 अक्टूवर को प्रदेश के समस्त जनपदों में विशाल धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपेंगे|

[adrotate banner="3"]

सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शिक्षक भवन फतेहगढ़ कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय बहादुर के अध्यक्षता में संपन्न हुयी| जिसमे शिक्षकों के प्रमोशन न करने पर रोष व्यक्त करते हुए विजय बहादुर यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी की हठ धर्मिता के कारण प्रमोशन नहीं हो रहे हैं|

उन्होंने बताया कि 20 सितम्बर को लखनऊ में हुयी रैली प्रदेशीय नेतृत्व के द्वारा शासन में बैठे अधिकारीयों से वार्ता के क्रम में स्थिगित कर दी गयी थी| परन्तु मुख्य सचिव की धोखाधड़ी की नीति के द्वारा उन्हें पुनः प्रदेशीय नेतृत्व ने समस्त जनपदों में एक साथ 13 अक्टूवर 2011 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को 13 सूत्रीय ज्ञापन भेजेंगे|

श्री यादव ने समस्त शिक्षकों से अपील करते हुए 13 अक्टूवर को सुबह 10 बजे विभागीय व गैर विभागीय कार्यों को स्थिगित कर व समस्त स्कूलों को बंद कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं| बैठक में समस्त विकास खण्डों के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]