गन्ना चोर समझकर युवकों ने छात्र को लाठी व फरसे से किया घायल

0
104

फर्रुखाबाद:( काशीराम नगर )|| जनपद काशीराम नगर थाना राजा रामपुर के ग्राम बक्सी नगला निवासी १२ वर्षीय छात्र महादीप पुत्र राम रहीस को गन्ना खेत के मालिक ने चोर समझकर फरसा व लाठियों से पीटकर घायल कर दिया|

[adrotate banner="3"]

पड़ोसी जनपद काशीराम नगर के ग्राम बक्सी नगला निवासी महादीप ने बताया कि वह पीएस पब्लिक स्कूल राजा का रामपुर में कक्षा ८ का छात्र है व उसके पिता राम रहीस खेती का कार्य करते हैं| महादीप ने बताया कि वह राजा रामपुर में रामलीला का मेला देखकर अपने कुछ दोस्तों के साथ रात में अपने घर बक्सी नगला वापस आ रहा था| तभी अचानक राजकुमार गायत्री देवी महाविद्यालय जोकि गनू का नगला के पास गन्ने के खेत के पास खड़ा होकर लघुशंका करने लगा| तभी गनू नगला निवासी रामवीर अपने पांच साथियों के साथ गन्ने के खेत से निकला|

इसी दौरान उक्त युवक ने लाठी डंडे व फरसा से हमारे ऊपर हमला बोल दिया| महादीप ने बताया कि पहले उसने मेरी दायीं टांग पर लाठी से प्रहार किया जिस कारण मै जमीन पर गिर गया तत्पश्चात रामवीर ने फरसे से मेरे सर पर प्रहार किया| जिससे मै बेहोश हो गया| मौके पर पहुंचे पहरिया निवासी बिच्छी जोकि मेला देखकर लौट रहा था जिसके शोर शरावा करने पर हमलावर फरार हो गए| घायल छात्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="2"]