प्रभु यीशु के स्वागत को सभी तैयारी पूरी

0
114

फर्रुखाबाद: क्रिसमस के त्योहार को अब चंद घंटे ही शेष रह गए हैं। बाजार में क्रिसमस की रौनक है। दुकानों में क्रिसमस के लिए सजावटी सामान, क्रिसमस ट्री, आकर्षक उपहार, सांता क्लॉज की ड्रेस, मुखौटे, स्टार, विंड चैम, झालर, फेयरी, मदर मैरी और यीशु की प्रतिमा जैसे कई गिफ्ट बिक्री हो रहे हैं। घरों को सजाने के साथ क्रिसमस के मौके पर उपहार देने के लिए लोग दुकानों पर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
यह त्योहार स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया जाता है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों के लिए क्रिसमस संबंधी खरीदारी करने निकल पड़े हैं। बाजार में बच्चों के साइज की सांता क्लॉज की ड्रेस की मांग सबसे अधिक है जिसमें कोट, लोवर और सांता की कैप शामिल है। लाल और सफेद रंग की सांता की यह ड्रेस 250 रुपये से एक हजार रुपये तक उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा बाजार में क्रिसमस के लिए खास तरह की सांता बेल भी आई है।
डिजाइनर कैंडल, क्रिसमस-ट्री व डांसिग सांता लुभा रहे
क्रिसमस पर कैंडल की खूब बिक्री होती है। इसके चलते बाजार में अलग-अलग डिजाइन में आकर्षक कैंडल आई हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कैंडल्स भी लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री का विशेष महत्व होता है। लिहाजा दुकानों में छोटे आकार से लेकर कई फुट तक के क्रिसमस ट्री मौजूद हैं। इन्हें कलरफुल लाइटों से आकर्षक तरह से सजाया गया है। उधर, इस बार सांता के डांसिग और म्यूजिकल स्टेच्यू आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सांता क्लॉज व क्रिसमस ट्री सज चुके है और हर आने-जाने वाले का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
केक के लिए बुकिग जोरों पर
केक के बिना क्रिसमस अधूरी है, लिहाजा इस त्योहार में मिठास भरने के लिए लोगों ने अपनी मनपंसद केक के लिए बुकिग करवाना शुरू कर दी है। डिमांड को पूरा करने के लिए इन दिनों हर की प्रमुख बेकरी में भारी संख्या में केक तैयार किए जा रहे हैं। इन बेकरी में फ्रूटकेक, प्लंब केक, कप केक, अखरोट केक, कुकीज तैयार किए जा रहे हैं। फ्रूटकेक चीनी, देसी घी, मक्खन और सूखे मेवे से बनाया जा रहा है। प्लंब केक बटर, देसी घी, चेरी, सूखे मेवे मिलाकर बनाया जा रहा है। कप केक छोटे से कप में चीनी, देसी घी, मैदा, अंडा और सूजी मिलाकर बन रहा है। कुकीज चीनी, घी, मैदा, अंडा, सूजी और गरी मिलाकर तैयार किया जा रहा है। उधर, कुछ प्रमुख होटलों में क्रिसमस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है और इन होटलों में क्रिसमस केक मिक्सिग भी हो चुकी है।
शॉपिग मॉल में भी क्रिसमस की धूम
शहर के प्रमुख शापिग मॉल में भी इन दिनों क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। इन मॉल में कई शोरूम वालों ने अपने शोरूम के बाहर सांता को खड़ा किया है जो वहां आने वाले बच्चों में टॉफियां व चॉकलेट बांट रहे हैं। कुछ शोरूम में क्रिसमस-ट्री सजाए गए हैं तो कुछ ने अपने पूरे शोरूम को ही क्रिसमस के रंग में रंग दिया है। क्रिसमस के इस मौके को भुनाने के लिए इन शॉपिग मॉल में इस समय खरीद पर अच्छी-खासी छूट भी दी जा रही है।
गिरजाघरों में बुधवार को होगी प्रार्थना सभा
आल सोल्स मेमोरियल चर्च फतेहगढ़ कैंट, सीएनआई चर्च बढ़पुर, सीएनआई चर्च रखा, नेहरु गिरजाघर आदि में बुधवार को सुबह प्रभु ईशु के जन्म पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]