पूरे दिन नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, ठिठका जनजीवन

0
135

फर्रुखाबाद:ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड में जबरदस्त इजाफा हो गया। आलम यह रहा कि गलन के चलते लोगों की उंगलियां सूज गई। सर्दी से लोगों के हाड़ कांप गए। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद ठंड और बढ़ गई वाहनों का रेंगना शुरू हो गया। आलम यह था कि 10 फिट की दूरी पर दिखना बंद हो गया था। न्यूनतम पारा और गिर गया। गलन के चलते लोगों के हाथ व पैर की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया। लोग आग के ही इर्दगिर्द नजर आए। ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। जहां भी आग जलती दिखी वहां पर लोग झुंड में खड़े होकर खुद को गर्म करने का प्रयास करते रहे। अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।

बीते गुरुवार को कुछ समय के लिये सूरज के दर्शन भी हो गए थे लेकिन शुक्रवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। गलन भरी ठंड से लोगों के दांत किटकिटाते रहे। दिन में लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने खुद को घरों में ही कैद रखा। जिनको जरूरी काम से बाहर निकलना भी पड़ा वह खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही निकले। दिन में भी हालत काफी खराब रही। मौसम जानकारों की मानें तो शनिवार को भी मौसम खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अभी कुछ दिन और लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ेगा।

[adrotate banner="2"]