दलित महिलाओं से मारपीट के मामले में जबाबी मुकदमा

0
113

फर्रुखाबाद: बीते बुधवार की रात दलित महिलायों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था| वही गुरुवार को पुलिस ने मामले में जबाबी एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल मजीद निवासी नन्ही देवी,रमला देवी, सरला देवी,शीलादेवी ने कहा था कि उनके घर के पास ही कुलदीप गुप्ता की परचून की दुकान है| जिस पर नदीम पुत्र शकील, आसिफ पुत्र राशिद, तालिबी पुत्र राशिद खड़े होकर अभद्रता कर रहे थे| जिसे मना कराने पर उन्होंने जमकर मारपीट कर दी| रमला देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था|

वही गुरुवार को पुलिस ने मोहल्ला कटरा बू अली निवासी रेहाना पत्नी शकील ने मोहल्ला गढी अब्दुल मजीद निवासी सुमित,पिंटू,रिंकू, नन्ना पुत्र धारा दिवाकर एवं लकी शर्मा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों की जबाबी रिपोर्ट दर्ज की गयी है| जाँच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]