पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किए दो पुलिस अधिकारियों के तबादले

0
254

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मेरापुर व राजेपुर थानाध्यक्ष की तैनाती में आपस में फेर बदल किया है | जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजीव पाण्डेय को थाना मेरापुर के प्रभारी निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर थाना राजेपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष राजेपुर के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष मेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]