फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भारतीय संस्कृति, कला, साहित्य एवं आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवा पीढ़ी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से जोड़ने के उद्देश्य से श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय ‘श्रीकृष्ण महारास’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 11 से 13 सितंबर तक बद्री विशाल कॉलेज,
फर्रुखाबाद में आयोजित होगा।संस्था के मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा सक्सेना ने बताया कि आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, भारतीय संस्कृति, कला एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे।11 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिताकार्यक्रम के प्रथम दिन 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागी भारतीय संस्कृति एवं भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े विषयों पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक अरविन्द दीक्षित हैं।12 सितंबर को होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या12 सितंबर, शनिवार को शाम पांच बजे ‘भगवान श्रीकृष्ण महारास’ विषय पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं, प्रेम, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।13 सितंबर को राजनीतिक परिदृश्य पर होगी विचार गोष्ठीतीसरे दिन 13 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे ‘आधुनिक राजनीतिक परिदृश्य में भगवान
श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन की प्रासंगिकता’ विषय पर विचार गोष्ठी होगी। इसमें विद्वान एवं अतिथि श्रीकृष्ण के कर्मयोग, नेतृत्व, नीति, सामाजिक सरोकार और जीवन-दर्शन की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विचार रखेंगे।विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. मनमोहन लाल गोस्वामी, पूर्व प्राचार्य भारतीय महाविद्यालय, फर्रुखाबाद होंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश हजेला, अध्यक्ष रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन हैं। वहीं बद्री विशाल कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री विनोद दुबे आयोजन के स्वागताध्यक्ष होंगे।आयोजकों ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से होने वाला यह आयोजन महज सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, कला, संस्कृति और श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है। विशेष रूप से युवाओं को श्रीकृष्ण के कर्म, कर्तव्य, नेतृत्व, प्रेम, समर्पण और लोककल्याण के संदेश से परिचित कराया जाएगा।आयोजन में संस्कार भारती, रेलवे पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन, आस विकास सीड फाउंडेशन तथा एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वार्ता के दौरान नवीन मिश्रा नब्बू एवं श्रद्धा मिश्रा मौजूद रहे।
11 से 13 सितंबर तक होगा श्रीकृष्ण महारास, चित्रकला प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक संध्या और विचार गोष्ठी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



