पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में फूंका पाक का पुतला

0
585

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना व सनातन संघर्ष समिति के द्वारा आतंक के आका पाकिस्तान का पुतला फूंका गया| इसके साथ ही पीएम मोदी से वीभत्स कृत्य के दोषियों को सख्त सजा करनें की मांग की गयी| पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कोतवाली फतेहगढ़ के सेन्ट्रल जेल चौराहे पर पुतला लेकर जुलूस निकाला| इसके बाद जमकर नारेबाजी की गयी| इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार से आतंकवाद के सफाए के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और आतंकवाद मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए| अब समय आ गया है जब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए। उन्होंने सरकार से आतंकियों के सरपरस्तों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने देशभर में रोष फैला दिया है और आम नागरिक एकजुट
होकर यह संदेश देना चाह रहे हैं कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सनातन संघर्ष समिति प्रमुख डा. संजीब त्रिपाठी, शिवम दुबे, पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशाराम पाल, डा. आशीष यादव, डा. आशीष गुप्ता, योगेश गुप्ता, अनूप गंगवार, मनीष मिश्रा, नितिन खटिक, राहुल उपाध्याय,आलोक राजपूत, योगेश गुप्ता, राजेश पाठक, अमित पाल, सुदेश पाल, अंशुल मिश्रा , विजय, बिल्सी आदि रहे| साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]