पत्थरबाजों के लिए खौफ बनकर चप्पे-चप्पे पर तैनात रही खाकी

0
116

फर्रुखाबाद: बीते एक दिन पूर्व नगर में हुए बबाल के बाद पुलिस नें व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए चौकसी बढ़ा दी है| जिसके बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है| रविवार को शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानो पर पुलिस तैनात रही|
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ अराजक तत्वों के चलते अचानक माहौल बिगड़ गया था। अमन पसंद हर शहरी के मन में इसकी पीड़ा है। शनिवार को दोपहर अफवाहों का बाजार गर्म रहा| जिससे व्यापारी अपनी दुकानें पुलिस के लाख कहने के बाद भी पूरी तरह से नही खोल सके थे| जिसके बाद पुलिस नें उन्हें सुरक्षा का अहसास कराकर दुकानें खुलवायीं थी| लेकिन इसके बाद भी पूरी तरह दुकाने उपद्रवियों के खौफ से नही खुली थी|
रविवार को सुरक्षा को देखते हुए लाल दरवाजा, कादरीगेट, साहबगंज, चौक, घुमना, पक्का पुल, रेलवे स्टेशन तिराहा, बीबीगंज व टाउन हाल तिराहे पर फ़ोर्स तैंनात कर दी गयी| चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगेहबानी करती नजर आयी|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि पर्याप्त पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है| संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]