फर्रुखाबाद: उत्तर-प्रदेश लेखपाल संघ के द्वारा किया जा रहा धरना संगठन के पदाधिकारियों के निलंबन की कार्यवाही के बाद भी पूरे रंग में दिखा| लेखपालों नें जिला प्रशासन पर तानाशाह बताया|
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरने की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सैदमीर खां नें कहा कि जिला प्रशासन लेखपालों पर अपनी दमनकारी निति का प्रयोग कर रहा है| लेकिन जिले का लेखपाल हक की लड़ाई में झुकने वाले नही है|
तहसील मंत्री कृष्णकांत गंगवार ने कहा कि प्रशासन द्वारा लेखपालों को निलम्बित किये जाने आदि किसी भी दमनात्मक कार्यवाही के आगे झुकने वाले नहीं। महावीर श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लेखपाल एक जुट होकर तानाशाही रवैये का सामना करें। रजत श्रीवास्तव ने कहा कि १०० रूपयें में प्रतिमाह यात्रा भत्ता में निर्वाह करना सम्भव नही हैं।
अमृतपुर तहसील केअध्यक्ष संजय कुमार नें भी विचार रखे| इस दौरानअभय त्रिवेदी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, पवन कुमार, राकेश सिंह, रोहित अवस्थी, मो0 आबिद, रविन्द्र नारायन आदि लोग मौजूद रहे।
साथियों के निलंबन पर और आक्रोशित दिखे लेखपाल, धरना जारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


